आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

21 नवंबर 2016

शीघ्र ही राष्ट्रिय स्तर पर ,,अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ की घोषणा होने वाली है ,

देश के सभी राज्यो और केंद्र के कर्मचारियों को मिलाकर ,,शीघ्र ही राष्ट्रिय स्तर पर ,,अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ की घोषणा होने वाली है ,,राजस्थान अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हारुन खान ने इस मामले में देश के सभी राज्यो ,,और केंद्र के कर्मचारियों से सम्पर्क कर कर्मचारियों के हक़ संघर्ष के लिए गैरराजनीतिक तरीके से आंदोलनकारी लोगो को इसमें पदाधिकारी बनाया जा रहा है ,,,आज से एक दशक पहले ,,हारून खान ने राजस्थान के अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारियों को एक जुट किया था ,,,जिसमे जैन ,,सिक्ख ,,क्रिश्चियन ,,मुस्लिम,,बोद्ध समाज से जुड़े कर्मचारी अधिकारी शामिल किये गए है ,,दस वर्षो में सभी ज़िलों में इकाइयों के गठन के साथ कर्मचारियों को सामजिक सरोकार से भी जोड़ा गया है ,,,हारून खान ने प्रदेश के हर ज़िले ,,हर क़स्बे में दौरा करते हुए ,,सभी अधिकारियो ,,कर्मचारियों को एक जुट किया ,,अपने हक़ संघर्ष के लिए तैयार किया ,,दलितों के साथ कई कार्यक्रम किये ,,,अम्बेडकर जयंती हो ,,,गुरुनानक जयंती हो ,,क्रिसमस हो ,,ईद हो ,,दीपावली हो ,,होली हो ,,रमज़ान हो ,,लोहड़ी हो ,,महावीर जयंती हो ,,जो भी त्यौहार हो सभी के साथ मिलकर मनाये गए है ,,जिलेवार और प्रदेश स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए ,,कर्मचारियों की सुविधाएं ,,उनके खिलाफ चल रहे अनावश्यक जांच मामले ,,,अनावश्यक तबादलो से सभी कर्मचारियों अधिकारियो की एकता से सरकार के समक्ष ,,अपनी तकलीफे गिनाने के बाद ,,सरकार ने इस संगठन को तरजीह देते हुए ,,सकारात्मक फैसले कर्मचारियों के हक़ में लिए है ,,सामाजिक सरोकार कार्यक्रमो में ,,समाज के गरीब ,,पीड़ित तबके के लोगो की सुनवाई की गयी है ,,राजस्थान में बेघर बच्चो की पढाई ,,लिखाई ,,पालन पोषण की इस सगंठन ने लगातार ज़िम्मेदारियाँ उठाई है ,,,पिछले दिनों ,,राष्ट्रिय अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,,हारून खान एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए तो उनकी लम्बी उम्र और स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर देश भर के गुरुद्वारे ,,मस्जिद ,,मन्दिर ,,गिरजाघरों में लोगो ने खुले मन से दुआएं की और क़रीब छह महीने के इलाज के बाद ,,हारून खान फिर से मुस्कुराते चेहरे और कर्मचारियों अधिकारियो के हक़ संघर्ष के जज़्बे के साथ ,,कर्मचारियों अधिकारियो की कल्याणकारी कार्ययोजना तैयार करने में जुट गए है ,,,हारून खान ने देश के सभी राज्यो का दौरा कर ,,सभी प्रदेशो में अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठन के प्रस्तावित नामो की समीक्षा कर अंतिम रूप दे दिया है ,,,,,,,,हारुन खान कहते है ,,उनके लिए सियासत और किसी भी प्रलोभन से बढ़ा कर्मचारियों ,,अधिकारियो का हित है ,,हारुन खान कहते है के अगर कर्मचारियों और अधिकारियो को सरकार ,,स्वस्थ्य ,,सकारात्मक माहौल देती है तो निश्चित तोर पर अधिकारियो और कर्मचारियों की कार्यगुणवत्ता में व्रद्धि होती है और हम राजस्थान में इस फार्मूले पर कामयाब हुए है ,,हारून खान कहते है के राष्ट्रिय स्तर पर कर्मचारी ,,अधिकारी सरकार की रीढ़ की हड्डी है ,,और अगर यह स्वस्थ्य रहे तो ,,सरकार की कार्यप्रणाली में ईमानदारी और कुशल प्रबन्धन ,,कार्यगुणवत्ता के साथ जनता के प्रति समर्पित जवाबदारी होगी ,,हारुन खान के नेतृत्व में उनकी अधिकारी ,,कर्मचारी महासंघ की टीम ,,ज़िले और राज्य स्तर पर एक दूसरे कर्मचारी ,,अधिकरी के सुख दुःख में शामिल होते है ,,एक दूसरे के मददगार होते है ,,खुद अपने खर्चे से कल्याणकारी ,,मनोरंजक कार्यकम आयोजित करते है ,,इतना ही नहीं निर्धन ,,गरीब ,,,बेबस ,,लाचार बच्चो को सुखद भविष्य देने के लिए ,,कर्मचारी अधिकरी हर साल कई बच्चो को गोद लेते है ,ऐसे बच्चो की पढाई ,,लिखाई ,,किताबे ,,कपड़े ,,रहने सहित सभी खर्चे उनके बालिग़ होकर भविष्य बहतर बनने तक उनकी मदद का संकल्प राजस्थान के अधिकारी कर्मचारियों ने लिया है ,,हारून खान कहते है ,,एक दूसरे का हाथ एक दूसरे के साथ ,,ऐसा फार्मूला है जो इस देश को आगे बढ़ा सकता है जबकि कर्मचारी ,अधिकारी ही वोह तबक़ा है जो दिन रात कढ़ी मेहनत कर ,,देश की सेवा करता है ,,जनता की सेवा करता है ,,,जनता का सुख ,,जनता के साथ न्याय ,,जनता के सभी कामो को निर्धारित समयावधि से पूर्व बिना किसी भ्रष्टाचार के ,,न्यूनतम समय हो ,,इसके लिए वोह कर्मचारियों अधिकारियो की कई कार्यशालाएं आयोजित कर उन्हें इस मामले में उत्साहित भी कर चुके है ,,हारून खान कर्मचारी अधिकारी महासंघ के गौरव है ,,वोह जबसे अध्यक्ष बने है ,,कर्मचारी बेबाक होकर ,,निर्भीक होकर ,,समर्पित होकर जनहित में कार्य करने भी अव्वल आ रहे है ,,इसीलिए हर वर्ष पन्द्रह अगस्त ,,छब्बीस जनवरी सहित विभिन्न अवसरों पर कर्मचारियों ,,अधिकारियो को सम्मानित कर उनका मान बढ़ाया जा रहा है ,,,,,,,,,,,,अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...