आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

11 जून 2013

विदेशी मीडिया में भी छाया नौ दुल्हनों का 'वर्जीनिटी टेस्ट', सरकार की किरकिरी

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह के दौरान कौमार्य एवं गर्भ परीक्षण का सनसनीखेज मामला अब विदेशी मीडिया तक पहुंच गया है। यूके के मेल ऑनलाइन ने भी मध्यप्रदेश सरकार के इस फैसले को प्रमुखता से उठाया है।
मेल ऑनलाइन ने  लिखा है कि मध्यप्रदेश सरकार के आदेश पर ही वर्जीनिटी टेस्ट लेने के ऑर्डर दिए गए थे। विदेशी मीडिया के इस मामले को प्रमुखता से उठाने के बाद इंडियन नेशनल कमीशन फॉर वूमैन ने मध्यप्रदेश सरकार को जवाब तलब किया है। कमीशन ने मध्यप्रदेश सरकार के इस एक्ट को बेहद शर्मनाक करार देते हुए कहा कि सरकारी फंडिंग को बचाने के लिए लिया गया ये फैसला बिल्कुल गलतै है। किसी लड़की की इज्जत पर भरी सभा में सवाल खड़ा करना बिल्कुल ठीक नहीं है। इस तरह के फैसले समाज हित में कतई ठीक नहीं हैं।
विदेशी मीडिया में उठाए गया ये मामला कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह के मामलों को विदेशी मीडिया में उठाया जाता रहा है। इससे पहले कोर्ट में बकरी ने दिया बयान, वाली खबर को भी विदेशी मीडिया ने काफी प्रमुखता से उठाया था।

यहां बदलते मौसम के तेवर कुछ कुछ ठिक नहीं है, आगे बड़ी तबाही की आशंका



कोटा। पिछले दिनों आए टॉरनेडो से लाडपुरा में गिरे पीपल के पेड़ के नहीं हटने पर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने जाम लगा दिया। पौन घंटे तक महिलाएं सड़क पर टेबल लगाकर बैठी रहीं। कोतवाली सीआई हरिचरण मीणा के समझाने पर प्रदर्शनकारी माने। स्थानीय निवासी हरीश कुमार ने बताया कि टॉरनेडो से प्रताप चौक में बरसों पुराना पीपल का पेड़ गिर गया था। इसकी चपेट में दो मकान आए और एक गली का रास्ता बंद हो गया।
 
दो दिन पहले ही नगर निगम व पुलिस को सूचना दी थी। पहले दिन नगर निगम वाले आए और कुछ डालियां काटकर चले गए। दो दिन से लोग परेशान हो रहे थे। इससे परेशान महिला-पुरुषों ने लाडपुरा-रामपुरा रोड पर जाम लगा दिया। टेंट हाउस की दुकान से टेबल सड़क पर लगाकर महिलाएं व बच्चे बैठ गए।
 
 
सूचना पर कोतवाल मीणा पहुंचे और रास्ता डायवर्ट किया। सीआई ने नगर निगम के अधिकारियों से बात की, तब प्रदर्शनकारी माने। उसके बाद नगर निगम कर्मचारियों ने वहां पहुंच पेड़ काटना शुरू कर दिया।
 

कुरान का सन्देश

     

धारीवाल-गुंजल की प्रतिष्ठा पेटी में बंद भाजपा बिखरी-बिखरी, कांग्रेस रही एकजुट


धारीवाल-गुंजल की प्रतिष्ठा पेटी में बंद भाजपा बिखरी-बिखरी, कांग्रेस रही एकजुट

कोटा। कोटा उत्तर के लिए प्री विधानसभा चुनाव माने जा रहे वार्ड 60 के उपचुनाव में शुक्रवार को 57.26 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव में कांग्रेस के शांति धारीवाल और भाजपा के प्रहलाद गुंजल की प्रतिष्ठा दांव पर है। परिणाम 10 जून को आएंगे। चुनाव के लिए धारीवाल ने जहां घर-घर जाकर वोट मांगे, वहीं गुंजल ने भी अंतिम समय तक जोर लगाया। हालांकि दोनों ही दल जीत का दावा करने से कतरा रहे हैं।
स्टेशन पर ज्यादा, खेड़ली फाटक पर कम वोटिंग
कांग्रेस प्रत्याशी उमादेवी के निवास क्षेत्र स्टेशन इलाके में अधिक मतदान हुआ। यहां 4 मतदान केन्द्रों केन्द्रीय विद्यालय, निर्मला स्कूल व उच्च प्रा. विद्यालय में 55 से 69 फीसदी मतदान हुआ। जबकि खेड़ली फाटक क्षेत्र के 4 मतदान केन्द्रों लार्ड कृष्णा स्कूल व मां भारती में 40 से 63 फीसदी मतदान हुआ। भाग संख्या 5 में तो मात्र 40 फीसदी वोटिंग हुई। स्टेशन इलाके में कांग्रेस और खेड़ली फाटक में भाजपा का दबदबा माना गया।
पीठासीन अधिकारी से झड़प
लार्ड कृष्णा स्कूल के मतदान केंद्र पर एक महिला के वोट को लेकर भाजपा प्रवक्ता योगेंद्र गुप्ता की पीठासीन अधिकारी भंवरलाल से झड़प हो गई। गुप्ता का कहना था कि पीठासीन अधिकारी ने महिला से वोटिंग मशीन पर नंबर एक बटन दबाने को कहा, जहां कांग्रेस प्रत्याशी का नाम था। मामला तूल पकड़ने पर अधिकारी ने माफी मांगी। उनका कहना था कि उन्होंने सूची में से किसी एक के नाम पर बटन दबाने को कहा था।
कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की
मतदान खत्म होने के बाद खेड़ली फाटक क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। नौबत धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। यूआईटी अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी और पीसीसी सदस्य राजेंद्र सांखला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली निकालते हुए जब भाजपा के चुनाव कार्यालय के सामने से निकले तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने धारीवाल के विरोध में नारे लगाना शुरू कर दिया। इस पर कांग्रेसी पलटकर भाजपा कार्यालय की तरफ आ गए। दोनों पक्षों में बहस और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के नेताओं और पुलिस अधिकारियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। कुछ देर बाद पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल भी आ गए थे।
नतीजों के मायने
कांग्रेस जीती तो
यदि कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होती है तो नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल की ताकत बढ़ेगी। यह विधानसभा क्षेत्र उनका ही है। क्षेत्र से दावेदारी जता रहे भाजपा के प्रहलाद गुंजल की दावेदारी पर असर पड़ेगा। साथ ही पार्टी को नए उम्मीदवार की तलाश करनी पड़ सकती है।
भाजपा जीती तो
भाजपा जीतती है तो पूर्व विधायक गुंजल व जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा की पार्टी में ताकत बढ़ेगी। गुंजल की दावेदारी मजबूत होगी। वहीं धारीवाल की स्थिति कमजोर होगी। यह भी साबित होगा कि स्थानीय वार्ड में उनकी स्थिति कमजोर है। उन्हें और मेहनत की जरूरत है।
बिरला राजावत ने बनाई रखी दूरी
चुनाव में भाजपा विधायक ओम बिरला व भवानीसिंह राजावत ने पूरी तरह दूरी बनाए रखी। न तो वे चुनाव में प्रचार में पहुंचे, न ही उनके समर्थक दिखे। प्रत्याशी चयन तक तो दोनों विधायकों की मौजूदगी दिखी, लेकिन जब गुंजल समर्थक कार्यकर्ता को टिकट मिला तो दोनों ने दूरी बना ली। इस दौरान वे शहर के अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए, लेकिन वार्ड में नहीं पहुंचे। इसी प्रकार से कांग्रेस की ओर से सार्वजनिक निर्माण मंत्री भरतसिंह, पूर्व मंत्री रामकिशन वर्मा के समर्थक इस चुनाव में नहीं आए।
इन्होंने लगाई ताकत 
कांग्रेस में- सांसद इज्यराजसिंह, अध्यक्ष गोविंद शर्मा, यूआईटी अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, प्रदेश महासचिव पंकज मेहता, डॉक्टर जफर, प्रीति शर्मा, गायत्री सिसोदिया, प्रवक्ता अनूप ठाकुर, पीसीसी सदस्य राजेन्द्र सांखला पूरी ताकत के साथ लगे रहे।
भाजपा में- पूर्व सांसद रघुवीरसिंह कौशल, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, अध्यक्ष श्याम शर्मा, अरुणा अग्रवाल, बृजेश शर्मा नीटू, किशन पाठक, हनुमान शर्मा, रिछपाल पारीक आदि सुबह से शाम तक जुटे रहे।
ये हैं पार्षद की दौड़ में
हरिमोहन शर्मा
भाजपा के वरिष्ठ नेता हनुमान शर्मा के भाई। पेशे से ठेकेदारी करते हैं। इस वार्ड से अभी तक कांग्रेस प्रत्याशी ही जीतते रहे हैं, संघ लॉबी भी उनके साथ है।
उमादेवी
 कांग्रेस प्रत्याशी, पति राजेश चतुर्वेदी की मृत्यु के बाद सीट खाली हुई। इसके अलावा उनका कोई राजनीतिक परिचय नहीं है। पहली बार वे चुनाव लड़ रही हैं। सहानुभति की उम्मीद।

दोस्तों कल बाराह अप्रेल मेरी बढ़ी बिटिया जवेरिया अख्तर का जन्म दिन है ..

दोस्तों कल बाराह अप्रेल मेरी बढ़ी बिटिया जवेरिया अख्तर का जन्म  दिन है ......बिटिया को जन्म दिन बहुत बहुत मुबारक हो ........दोस्तों जवेरिया ट्वेल्थ में कोटा के सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान की छात्रा है और डॉक्टर बनने की उसकी लगन है इसलियें आप लोगों के आशीर्वाद से वोह एलेन से मेडिकल की कोचिंग ले रही है .खुद उसे कामयाब करे ...आपका आशीर्वाद .. सदभावनाएँ उसके लियें होसला बने ...कामयाबी की राह बने ...मेरी बिटिया जब लगभग पांच साल की थी तब का एक यादगार किस्सा है उसे में आप भाइयों के साथ शेयर करना चाहता हूँ ....दोस्तों में और मेरी शरीके हयात रिजवाना अख्तर आपस में बाते कर रहे थे के मेरी पत्नी मुझ से कुछ फरमाइश की ...मेने उसे यह कहकर टाल दिया के अभी रुपयों की तंगी है कुछ दिनों में तंगी दूर होगी तब तुम्हारी फरमाइश पूरी होगी ......में सुबह जब सोकर उठा मेने अपने कपडे पहने तो मेरी पेंट की जेब में सत्राह सो रूपये देख कर में चोंक गया .....बिटिया जवेरिया स्कूल जा चुकी थी ..मेने मेरी शरीके हयात ..मेरे पुत्र शाहरुख़ ..मम्मी पापा सभी से इन रुपयों के बारे में पूंछा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला में परेशान आखिर यह रुपया में किसका लेकर जेब में रख कर भूल गया .खेर में अदालत चला गया ..जब वापस आया तब पता चला के बिटिया ने रात को हम दोनों पति पत्नी की बात सुन ली थी और उसने चुपके से उसका गुल्लक तोड़ कर उसमे रखे सारे रूपये मेरी जेब में जमा कर रख दिए थे ..मेने बिटिया जवेरिया से ऐसा करने का कारण पूंछा तो उसने  से कहा के पापा  ने गुल्लक यही तो कहकर  था के बेटा रुपया जमा करना चाहिए जरूरत के वक्त काम आता है तो आपको जरूरत थी इसलियें मेने जेब में रूपये रख दिए थे ....बेटी की इस हरकत ने मर सीन फक्र से चोढा कर दिया .....और मेने मेरी बिटिया को गले से लगा लिया ..तो जनाब मेरी बिटिया का सभी का ख्याल रखने का यह अंदाज़ परिवार में सभी को पसंद है .एक बार फिर मेरी बिटिया को सालगिरह मुबारक और ..कामयाबी ..सह्त्याबी ..लम्बी उम्र ..खुशहाली ..जो चाहे वोह मिले सहित सभी मामलों में बेशुमार बेशुमार दुआएं खुद सभी दुआएं कुबूल करे आमीन सुम्मा आमीन ....आप सभी भाइयों बहनों की भी मेरी बिटिया को शुभकामनाये ..सद्भावनाए ..आशीर्वाद और दुआओं की दरकार है ..............अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...